Vivo V80 Price in India 2026: Specs & Offers

Vivo V80 Price in India: EMI, Specs, Camera, Battery aur Vivo V70 se Comparison

Vivo V80 price in India ₹62,999 से शुरू होती है (8GB RAM + 128GB storage)। फ़ोन में 6.59 इंच की 1.5K OLED स्क्रीन है, जो 144Hz तक चलती है। पीछे ZEISS वाला triple camera है, बैटरी 7,200mAh की है और software Android 17 पर बना OriginOS 7 है। कलर तीन हैं: Sunrise Anthem, Stellar Black और Horizon Blue। यह Vivo India की साइट, Flipkart, Amazon और offline दुकानों पर मिलेगा।

Vivo V80 Price in India ?

Variant कीमत
8GB + 128GB ₹62,999
8GB + 256GB ₹69,999
8GB + 512GB ₹79,999

कुछ जगह ₹1,19,999 की कीमत भी दिख रही है। वो डिब्बे पर छपा MRP है, फ़ोन उस दाम में नहीं बिकेगा।

Launch offer में चुनिंदा बैंक और UPI कार्ड पर 10% तक की instant छूट बताई गई है। पूरी छूट मिली तो 128GB वाला फ़ोन करीब ₹56,700 में पड़ेगा। सब कार्ड पर यह छूट नहीं मिलती, इसलिए checkout पर देख लेना।

Vivo V80 की EMI कितनी बनेगी?

No cost EMI में

इसमें ब्याज नहीं लगता, बस फ़ोन की कीमत किस्तों में बँट जाती है। ₹62,999 वाले मॉडल पर:

अवधि महीने की किस्त
12 महीने ₹5,250
18 महीने ₹3,500
24 महीने ₹2,625

256GB मॉडल पर 24 महीने की किस्त करीब ₹2,917 और 512GB पर करीब ₹3,333 आएगी।

Interest वाली EMI में

हर कार्ड पर no cost EMI नहीं मिलती। जहाँ ब्याज लगता है, वहाँ आम तौर पर 13 से 16% सालाना लगता है। 14% मानकर ₹62,999 का मोटा हिसाब:

अवधि लगभग किस्त कुल भुगतान
12 महीने ₹5,660 ₹67,900
24 महीने ₹3,025 ₹72,600

24 महीने में करीब ₹9,600 ज़्यादा देने पड़ेंगे। असली ब्याज आपके बैंक पर निर्भर है, EMI लेने से पहले उसका rate पूछ लेना।

EMI के लिए CIBIL score कितना चाहिए?

कार्ड या finance company से EMI करवानी हो तो पहले CIBIL score देख लें।

  • 750 या ऊपर: मंज़ूरी आसानी से मिल जाती है, ब्याज भी कम लग सकता है।
  • 700 से 750: ज़्यादातर मामलों में चल जाता है।
  • 650 से 700: कभी मिलती है, कभी नहीं, और ब्याज ऊँचा हो सकता है।
  • 650 से नीचे: EMI reject होने का चांस ज़्यादा है। ऐसे में down payment बढ़ा लेना बेहतर है।

Score CIBIL की official साइट पर free में देख सकते हैं। एक बात और, अलग-अलग जगह बार-बार EMI के लिए apply करने से भी score थोड़ा गिरता है।

Vivo V80 specifications

Display

6.59 इंच की OLED स्क्रीन, 1.5K resolution, 144Hz refresh rate और 5,000 nits तक peak brightness। धूप में भी स्क्रीन साफ़ दिखेगी।

Processor और software

रिपोर्ट्स के हिसाब से इसमें Snapdragon 7 Gen 4 चिप है, वही जो V70 में थी। Vivo ने चिप की पुष्टि अभी नहीं की थी। Software Android 17 वाला OriginOS 7 है, और V-series में यह पहली बार आया है। रोज़ के काम, social media और हल्की gaming में दिक्कत नहीं आएगी, पर ₹60,000 से ऊपर की कीमत पर कुछ लोग इससे तेज़ चिप चाहेंगे।

Camera

पीछे तीन कैमरे हैं, ZEISS tuning के साथ। 50MP का main camera OIS वाला है, 50MP का telephoto 3x optical zoom देता है, और साथ में एक ultra-wide है। 4K cinematic video और AI imaging tools भी मिलते हैं।

Battery और charging

7,200mAh की बैटरी और 90W फ़ास्ट चार्जिंग। Vivo का दावा है कि navigation पर 14 घंटे और video playback पर 39.5 घंटे चलेगी। V-series में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी यही है।

Design

Vivo इसे “Cold-Carved Glass” design कहता है। कलर Sunrise Anthem, Stellar Black और Horizon Blue हैं।

Vivo V80 vs Vivo V70: कौन सा लें?

Vivo V80 Vivo V70
बैटरी 7,200mAh 6,500mAh
Main camera 50MP (OIS) 50MP
Telephoto 50MP, 3x 50MP
Ultra-wide हाँ 8MP
Processor Snapdragon 7 Gen 4 Snapdragon 7 Gen 4

 

V80 में सबसे बड़ा बदलाव बैटरी और design का है। चिप वही है, इसलिए speed में ज़्यादा फ़र्क नहीं दिखेगा। Camera का फ़र्क असली इस्तेमाल में पता चलेगा। V70 अगर अभी कम दाम में मिल रहा हो तो उस पर भी नज़र डाल लें।

Also Check This: –

Google Gemini Guided Vision क्या है?
When Will One UI 9 Come to India ? Release Date
Realme 16 Pro Harry Potter Edition Sold Out
Pixel 11 Pro Fold Teaser आउट

Vivo V80 लेना चाहिए या नहीं?

बड़ी बैटरी और अच्छा telephoto camera चाहिए तो V80 ठीक रहेगा। कमी यह है कि ₹60,000 से ऊपर की कीमत पर भी चिप वही पुरानी है। सिर्फ़ gaming के लिए फ़ोन लेना हो तो इस बजट में दूसरे फ़ोन भी देख लेना।

डिस्क्लेमर: इस पोस्ट में दी गई कीमत, EMI और offers अलग-अलग रिपोर्ट्स के आधार पर हैं और बाद में बदल सकते हैं। खरीदने से पहले Vivo India, Flipkart या Amazon पर ताज़ा कीमत और offers ज़रूर जाँच लें।

Leave a Comment